बड़ा हादसा टला! रोडवेज बस की टक्कर से दिल्ली जा रहा परिवार सुरक्षित, चालक फरार

मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देहरादून से दिल्ली जा रहा परिवार पीछे से रोडवेज बस की टक्कर का शिकार हो गया। हादसे में सभी सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस चालक तेज रफ्तार में था और नशे में प्रतीत हो रहा था। टक्कर लगने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही समाजसेवी नवनीत त्यागी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि घायल परिवार नवनीत त्यागी के रिश्तेदार हैं। घटना को लेकर परिजनों ने थाना छपार में रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

 


🚨

#मुजफ्फरनगर #छपार #रोडवेजबसहादसा #सड़कदुर्घटना #बालबालबचे #समाजसेवी #नवनीतत्यागी #बड़ाहादसा_टला #उत्तरप्रदेशसमाचार

🚨

#Muzaffarnagar #RoadwaysBusAccident #Chapar #RoadAccident #NarrowEscape #Injured #SocialWorker #NavneetTyagi #UPNews #AnujTyagiUpdate #RajsattaPost #BreakingNews


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *