अन्जुमन सोगवारे हुसैनी सिकन्दरपुर के तत्वावधान मे मना चेहल्लुम,निकाला गया जुलूस।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर में रविवार को चेहल्लुम का शिया सोगवारो द्वारा मनाया गया इस मौके पर गांव के विभिन्न मार्गों से जुलूस होता हुआ कर्बला तक पहुंचा।वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

चरथावल विकासखण्ड के ग्राम सिकन्दरपुर में चेहल्लुम के मौके पर हर साल की भांति मजलिस का प्रोग्राम किया गया जिसको मौलाना मौलाना जावेद अब्बास मुस्तफ़ावी फैजाबाद ने ख़िताब किया। जिसमें हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी जो करबला में अपने 72 अनुयायियों के साथ पेश की। जिसका मक़सद सिर्फ इन्सानियत को बचाना था।और यज़ीद नामक बादशाह के खिलाफ और आतकंवाद की घटना के खिलाफ जंग की।जो अन्जुमन सोगवारे हुसैनी सिकन्दरपुर के तत्वावधान में आयोजित की गई।इस अवसर तालिब हुसैन, नौशाद अली,ग्राम प्रधान हाजी मौहम्मद रज़ा प्रधान हैदर रजा प्रधान हसन रज़ा, मुनव्वर अली मुख्तार अली,हसन मौहम्मद सभी शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे।इसके बाद जुलूस विभिन्न मार्गों मार्गो से होता हुआ करबला पर सम्पन हुआ।वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

