चरथावल के शहजाद ने ईराक में कई देशों के लोगों को तिरंगा वितरित कर निकाली यात्रा।
असलम त्यागी । राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र के ग्राम सैदपुर कला निवासी शहजाद नबी जैदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इराक के दौरे पर पहुंच रहे कई देशों के लोगों को तिरंगे का वितरण किया एवं उनके साथ तिरंगा यात्रा निकाली। एवं भारत देश के बारे में विभिन्न जानकारी साझा की।
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा कला निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शहजाद नबी जैदी इराक देश के नजफ़ इराक में हजरत इमाम हुसैन के रोजे पर हाजरी के लिए गए हुए है। जहां पर स्वतंत्रता दिवस उनके द्वारा विभिन्न देशों के लोगों के बीच मनाया गया। और भारत के तिरंगे का मान बढ़ाया शहजाद नबी जैदी ने अफ्रीका, नाइजीरिया जैसे कई देशों के लोगों को तिरंगे का वितरण किया एवं उनके साथ तिरंगा यात्रा निकाली। एवं भारत देश के बारे में विभिन्न जानकारी साझा की।

