रेनबो एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम,अद्भुत एवं मनमोहक झांकी की लगी प्रदर्शनी।
असलम त्यागी । राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में स्थित रेनबो एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें नन्हे-मुन्ने छात्र व छात्राएं राधा और कृष्ण के रूप में सुसज्जित होकर आए श्रीकृष्ण और उनकी लीला पर आधारित अद्भुत एवं मनोहारी झांकी की प्रदर्शनी गई।
दरअसल चरथावल कस्बे के शृंगार वाटिका कंपाउंड में चल रहे रेनबो एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने यशोदा, राधा, कृष्ण, सुदामा, ग्वाल-बाल एवं गोपियों के परिधान में बड़े ही मनोहारी प्रतीत हो रहे थे।श्री कृष्णा जन्माष्टमी के झांकी समारोह का शुभारंभ एकेडमी प्रबंधक अंकुर बंसल व विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी अरोड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कान्हा को सूप में ले जाते हुए वासुदेव, राधा-कृष्ण के झूले का दृश्य सुदामा के पैर पखारते हुए श्री कृष्णा तथा गोवर्धन धारण किए हुए मुरली मनोहर आदि सभी झांकियां भाव विभोर कर रही थी।इसके अतिरिक्त नन्हे-मुन्ने मधुर भजनों की धुनों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी अरोड़ा व प्रबन्धक अंकुर बंसल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

