सनशाइन एकेडमी में में राखी बनाने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने बनाई राखियां।
असलम त्यागी राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल के बाजार कलां स्थित सनशाइन एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में “राखी बनाने की प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे छोटे बच्चो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि एक-दूसरे को राखी बांधकर आपसी भाईचारे और स्नेह का संदेश भी दिया, विद्यालय प्रिंसिपल रचना जैन द्वारा बनायी गयी सुंदर राखियों की सराहना की। सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का बौद्धिक और शारीरिक विकास और भी बेहतर होता है।विद्यालय की प्रबंधक अभिषेक बंसल ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

