पंचायत चुनाव लड़ने के विरोध में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम दधेडू कला में पंचायत चुनाव लड़ने के विरोध में युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस द्वारा पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम दधेडू कला निवासी व ग्राम पंचायत चुनाव के भावी प्रत्याशी मुराद आलम ने दर्ज कराये मुकदमें में बताया कि सोशल मीडिया पर गांव निवासी युवक नुवेब आलम ने नसीम त्यागी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पंचायत चुनाव लड़ने के विरोध में जान से मारने की धमकी दी। वही स्वजन को भद्दी-गालियां दी है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित के पिता अब्दुल मुतल्लिब ने भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी है। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी

