अमृतवन ने पूरे किए दो वर्ष, बंजर भूमि बनी हरी-भरी वनस्थली
संवादाता
मुज़फ़्फरनगर, 3 अगस्त (रविवार)।
जिले के ग्राम बिलासपुर स्थित अमृतवन ने अपने दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। HDFC बैंक द्वारा 15 अगस्त 2023 को जिला प्रशासन के सहयोग से यहां 2500 पेड़ लगाए गए थे। यह पौधारोपण एक ऐसी बंजर भूमि पर किया गया था जो आज दो वर्षों में हरे-भरे वन क्षेत्र का रूप ले चुकी है।
इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों ने वन क्षेत्र का दौरा किया और वहां की हरियाली का अवलोकन किया। बैंक के सहायक उपाध्यक्ष श्री शशांक जैन ने इस पहल के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्रेरणा से ही यह प्रयास सफल हो पाया है।
इस अवसर पर HDFC बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल राम पाठक, मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहयोग का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुकी है।

