मंसूरपुर में हिंदू चिंतन बैठक आयोजित, स्वामी यशवीर महाराज ने लव जिहाद के खिलाफ युवाओं से किया आह्वान

मुज़फ्फरनगर, 3 अगस्त (रविवार)।
मंसूरपुर कस्बे में रविवार को जैन मंदिर के निकट हिंदू चिंतन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की बेटियों को लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों से बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

स्वामी यशवीर ने कहा कि देशभर में लाखों हिंदू लड़कियां लव जिहाद के जाल में फंसकर अपनी पहचान और धर्म दोनों खो रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस षड्यंत्र के विरुद्ध शंखनाद करें और इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि हिंदू युवाओं और बेटियों को ही आगे बढ़कर लव जिहाद जैसे मामलों का विरोध करना होगा, तभी सनातन संस्कृति की रक्षा संभव है।

बैठक की अध्यक्षता विकास कश्यप ने की, जबकि संचालन प्रांजल उर्फ बजरंगी ने किया। कार्यक्रम में कुलभूषण चौधरी, ओमपाल सिंह, विकास कुमार, मोहित कुमार, आयुष यादव, विशाल कश्यप, संचित, मनीष, भानु, लविश, रितिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

बैठक में युवाओं को संगठित होकर धार्मिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *