मुजफ्फरनगर में चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के जीवनोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक
प्रमुख जाट नेता और समाज के प्रतिष्ठित लोग रहे मौजूद
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर, 3 अगस्त (रविवार)।
अखिल भारतीय जाट महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी छोटूराम जी के नाम पर स्थापित चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के पुनर्जीवन और विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह सभा कॉलेज परिसर में ही संपन्न हुई, जिसमें समाज के कई प्रतिष्ठित नेताओं और सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर खोखर, प्रदेश उपाध्यक्ष यनेंद्र जौहल, मंडल अध्यक्ष अरविंद जौहल, मंडल प्रवक्ता मनीष चौधरी, जिला अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह समेत ब्रजवीर सिंह, अंकुर काकरान, दीपक चौधरी, जयंत चौधरी और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
बैठक में कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विभिन्न सुझावों व योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने एकमत होकर कॉलेज को पुनः क्षेत्र का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्प लिया।
सभा में वक्ताओं ने चौधरी छोटूराम जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र बने, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों का वाहक भी बने।
#मुजफ्फरनगर #चौधरीछोटूराम #इंटरकॉलेज #जाटसमाज #राकेशटिकैत #चौधरीयुद्धवीरसिंह #शिक्षा_का_पुनर्जीवन #भारतीयकिसानयूनियन #जाटमहासभा #शैक्षिकविकास #राजसत्तापोस्ट #उत्तरप्रदेशसमाचार

