बघरा विकास खण्ड के स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज में प्रबंधन समिति के चुनाव में निर्विरोध नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रबंधक व सचिव बघरा के सरदार आलम तथा उप सचिव रमेश मलिक काजीखेड़ा को बनाया गया

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: बघरा में स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज की प्रबंधन व्यवस्था को लेकर सैंकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने संस्था अध्यक्ष स्वामी ओमानन्द महाराज से श्री शुकदेव आश्रम पहुंचकर नई कार्यकारिणी बनाये जाने की मांग का ज्ञापन दिया था। विधायक पंकज मलिक की मौजूदगी में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द ने आश्वाशन दिया था कि डिग्री कालेज की प्रबंध व्यवस्था को सभी के सहयोग से बेहतर बनाएंगे, क्योंकि बघरा पूज्य गुरुदेव की जिले में सबसे पुरानी शिक्षण संस्थाये है। माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी का पांच वर्ष हेतु बृहस्पतिवार को चुनाव निर्विरोध हो गया है। कालेज भवन में आयोजित चुनाव में चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ हरेंद्र सिंह सिरोही चुनाव अधिकारी तथा पर्यवेक्षक प्रोफेसर गिरीराज किशोर रहे। सिरोही ने बताया कि नई प्रबंध समिति में स्वामी ओमानन्द जी महाराज अध्यक्ष, पूर्व इंजीनियर विशंभर सिंह उपाध्यक्ष, प्रबंधक एवं सचिव सरदार आलम, उप सचिव रमेश मलिक काजीखेड़ा, ओमदत्त आर्य कोषाध्यक्ष और समिति सदस्य कुंवर देवराज पंवार, विधायक पंकज मलिक, पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, सूबेदार रणधीर सिंह और पूर्व राज्यमंत्री प्रेमचंद गौतम को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *