Anuj Tyagi
एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने जनसुनवाई में सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील में एसडीएम अपूर्वा यादव द्वारा आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। एसडीएम ने प्रत्येक फरियादी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम अपूर्वा यादव ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय स्तर पर संभव है, उनका समाधान वहीं पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई आमजन को राहत देने का कार्य कर रही है।
#एसडीएम_बुढ़ाना #जनसुनवाई #अपूर्वा_यादव #मुज़फ्फरनगर #जनशिकायत #महिला_हेल्पडेस्क #राजसत्ता_पोस्ट #AnujTyagiUpdate
#PublicGrievanceRedressal #TehsilNews #UttarPradeshAdministration #ApurvaYadav

