गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान वीरेंद्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
देहरादून। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के चौड़ गांव निवासी और गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान वीरेंद्र सिंह के दुर्घटना में असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जवान वीरेंद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने एक वीर सपूत खो दिया है, उनकी सेवा और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

