भाजपा नेता श्री मोहन तायल ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। गुड लक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी, निरंकारी सत्संग भवन रुड़की रोड के सामने शिवभक्त कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता और स्वच्छ भारत अभियान भाजपा यूपी के प्रदेश सहसंयोजक श्री मोहन तायल ने फीता काटकर और भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित कांवड़ियों को भोजन प्रसाद देने में भी सहयोग किया।

इस अवसर पर श्री मोहन तायल ने कहा कि यह सेवा शिविर लगातार कई वर्षों से कांवड़ भाइयों की सेवा कर रहा है। यहां भोलेनाथ के भक्तों के लिए विश्राम, शुद्ध और सात्विक भोजन की सुंदर व्यवस्था होती है।

कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन गुड लक एजेंसी के स्वामी सुरेंद्र सिंह और उनके पुत्र मयंक द्वारा किया गया। इसमें भाजपा नेता और केशव मंडल महामंत्री मनोज शर्मा लेमन का विशेष सहयोग रहता है।

इस अवसर पर केशव मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदकिशोर पाल, सभासद रजत धीमान, नई मंडी मंडल कोषाध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, केशव मंडल मंत्री उज्ज्वल मित्तल, केशव मंडल मंत्री अनुज पाल, राजकुमार तोमर रोडवेज, हरीश पांचाल, दमन सिंह, प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों कांवड़िये उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *