कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बामनहैड़ी में कांवड़ शिविर का किया उद्घाटन, बोले- सरकार कांवड़ियों की सेवा के लिए संकल्पित

मुज़फ़्फरनगर। दिनांक 17 जुलाई 2025, गुरुवार।
विधानसभा पुरकाजी क्षेत्र के गांव बामनहैड़ी में आज कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कांवड़ शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शिविर की शुरुआत की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

शिविर में ठंडे पानी, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम स्थल और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है। मंत्री अनिल कुमार  ने शिविर में मौजूद कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी भी ली।

इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, विनय मित्तल “कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि” और बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांवड़ यात्री उपस्थित रहे। ग्रामीणो ने मंत्री जी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की।

अनुज त्यागी, राजसत्ता पोस्ट, मुज़फ़्फरनगर।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *