कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस जुटी पहचान में

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के जहीरपुर कट के पास एक कैंटर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक कांवड़िए के भेष में नहीं था और प्रारंभिक जानकारी में मृतक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सके।

उधर हादसे की वजह से कुछ देर के लिए कांवड़ मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का पता लगते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

खबर अपडेट की जा रही है


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *