एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा 2025 के सकुशल आयोजन के उद्देश्य से एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने रविवार को कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस व राजस्व कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने और उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू कराने, नियमित पेट्रोलिंग करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने शाहपुर पुलिस चौकी पर शिवभक्त श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में डायल-112 या कंट्रोल रूम पर कॉल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *