STF ने बदमाश शाहरुख के एनकाउंटर पर किया खुलासा, मुख्तार गैंग से था कनेक्शन,STF एसएसपी ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता
लखनऊ।
मुजफ्फरनगर में STF द्वारा शूटर शाहरुख पठान के एनकाउंटर के बाद STF SSP घुले सुशील चंद्रभान ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम पर जानकारी दी। SSP ने बताया कि शाहरुख का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है।
STF के अनुसार, शाहरुख ने साल 2015 में मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में वर्चस्व को लेकर एक हत्या की थी। जेल में उसकी मुलाकात कुख्यात बदमाश संजीव जीवा से हुई और इसके बाद वह उसके संपर्क में आ गया। साल 2017 में शाहरुख ने हरिद्वार में गोल्डी नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। STF का कहना है कि गोल्डी की हत्या किसी और को मारने की साजिश में की गई थी।
करीब छह महीने पहले शाहरुख पठान को बेल मिली थी। बेल पर आने के बाद उसने कई लोगों को धमकाया और रंगदारी मांगी। शाहरुख मुख्तार अंसारी गैंग के लिए भी काम करता था। STF ने बताया कि शाहरुख किसी से मिलने या धमकाने के इरादे से मुजफ्फरनगर आया था, जहां STF के साथ मुठभेड़ में वह ढेर हो गया।

