निकाह के एक माह बाद ही जीजा संग फरार हुई नवविवाहिता, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शादी के महज एक महीने बाद ही 20 वर्षीय शबनम आधी रात को अपने जीजा आशिक अली के साथ फरार हो गई। शबनम का निकाह एक माह पहले बिलाल से हुआ था, और इस निकाह में जीजा आशिक ने ही मध्यस्थता की थी। अब वही जीजा शबनम को लेकर फरार हो गया, जिससे उसकी बहन शाहिना का घर भी उजड़ गया। शाहिना के दो छोटे बच्चे भी हैं।

बिलाल ने बताया कि घटना वाली रात वह शबनम के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 1 बजे उसकी नींद खुली तो शबनम गायब थी। पहले घर में खोजबीन की गई, फिर मेन गेट तक पहुंचने पर दरवाजा बाहर से बंद मिला। शक होने पर सीसीटीवी चेक किया गया तो शबनम अपने जीजा आशिक की कार में बैठकर जाती हुई नजर आई।

बिलाल ने कहा, “अब मैं उसे अपने पास नहीं रखूंगा। वह जो पैसे और गहने लेकर गई है, उन्हें वापस कर दे। आशिक ने जो शादी कराई थी, वही अब मेरी बर्बादी का कारण बन गया। उससे भी शादी में हुए खर्च की भरपाई करनी होगी।”

फिलहाल परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *