मीरापुर बाईपास स्थित ‘लक्की होटल’ के नाम पर विवाद, स्वामी यशवीर महाराज ने की कार्रवाई की मांग
मुज़फ्फरनगर। मीरापुर बाईपास पर स्थित ‘लक्की होटल’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाया है कि होटल का संचालक मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद होटल को हिंदू नाम से संचालित कर कांवड़ियों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है।
स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि पिछले वर्ष होटल से ‘लक्की होटल’ का बोर्ड हटाकर ‘मोहम्मद रिजवान’ नाम लगाया गया था, लेकिन इस वर्ष फिर से होटल का नाम बदलकर ‘लक्की होटल’ कर दिया गया है, जिससे कांवड़ यात्रियों को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में संज्ञान लेकर होटल संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाए और होटल से ‘लक्की’ नाम तुरंत हटवाया जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ किसी भी प्रकार का धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

