सहारनपुर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यातायात ने शनिवार को सरसावा बाईपास कट और चुनहेटी कट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और सतर्कता की जांच की तथा मौके पर ही ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ट्रैफिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पुलिसकर्मी समय से अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें और सतर्क दृष्टि बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक मूवमेंट, डायवर्जन व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से क्षेत्र की आवश्यकताओं व समस्याओं की जानकारी लेकर तुरंत समाधान करने का भरोसा दिलाया।

