गाजियाबाद में चौधरी मांगेराम त्यागी का भव्य स्वागत, समाज की एकता और विकास का लिया संकल्प

राजसत्ता पोस्ट

गाजियाबाद।त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी कुतुबपुर का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह रविवार को JVS फार्म हाउस, बसंतपुर सैतली, मुरादनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए गाजियाबाद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती गीता त्यागी डुंडा हेड़ा और मेरठ मंडल उपाध्यक्ष के रूप में श्याम सुंदर त्यागी सरना को मनोनीत किया गया। इस घोषणा के दौरान मौजूद समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

चौधरी मांगेराम त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी में संस्कार, शिक्षा और रोजगार की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि समाज आत्मनिर्भर और संगठित होकर आगे बढ़ सके।

समाज के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, महेश त्यागी, हरेंद्र त्यागी, विदित त्यागी, विकास त्यागी,हिमांशू तयगी,मुकेश त्यागी, सोनू त्यागी सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए समाज की एकता को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ी के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार गोष्ठी के माध्यम से समाज के इतिहास और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्यागी और धन्यवाद ज्ञापन संजय त्यागी द्वारा किया गया।
अंत में सभी ने संगठन के नेतृत्व में समाज के उत्थान और एकता के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया और जय परशुराम के नारों से समारोह स्थल गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *