शराब पीकर घर लौटा तो पत्नी ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी हत्या

बेंगलुरु। शराब के नशे में घर लौटे पति से परेशान एक महिला ने बेलन से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी 32 वर्षीय श्रुति ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने अपने पति भास्कर (42) की हत्या की है। यह घटना बेंगलुरु के सुड्डागुंटे पाल्या इलाके में घटी।

जानकारी के अनुसार, भास्कर रोजाना शराब पीकर घर लौटता था और अक्सर झगड़ा करता था। शनिवार रात को भी वह नशे की हालत में घर लौटा और बहस करने लगा। गुस्से में आई श्रुति ने बेलन से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भास्कर और श्रुति की शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और मां जेल चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *