। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व स्वागत समारोह आईआईए भवन, ट्रेड सेंटर, प्रताप मार्केट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ।
इस मौके पर गौरव चोपड़ा ने चैप्टर चेयरमैन का पदभार संभालते हुए अनूप खन्ना से प्रतीकात्मक ध्वज ग्रहण किया।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा और प्रमोद मिगलानी ने संयुक्त रूप से वर्ष 2025-26 के लिए मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गौरव चोपड़ा को सहारनपुर चैप्टर का चेयरमैन, जबकि कृष्ण राजीव सिंघल को केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संजीव अरोड़ा, आर.के. धवन, प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा संजय बजाज को राष्ट्रीय सचिव और सतीश अरोड़ा को मंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
चेयरमैन बने गौरव चोपड़ा ने भरोसा दिलाया कि वह सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण और एमएसएमई सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी अपने वक्तव्यों में संस्था के प्रति समर्पण और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने किया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अशोक गांधी, अनूप खन्ना, सुषमा बजाज, दर्शन गुप्ता, हरजीत सिंह, अनुज जैन, शिवम गोयल, सुरेंद्र कालड़ा, अरविंद खन्ना, शिव अरोड़ा, संजय गर्ग, मनोज जैन, नौशाद अली सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

