भाकियू जनहित का सहारनपुर में विस्तार, कई नए पदाधिकारी नियुक्त
राजसत्ता पोस्ट
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन जनहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक त्यागी ने आज सरसावा के गांव सरूरपुर गाड़ा और बड़ागांव में संगठन का विस्तार किया। इस दौरान दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और कई कार्यकर्ताओं को पदों पर नियुक्त किया गया।

बड़ागांव निवासी पूर्व भाकियू टिकैत नेता प्रद्युम्न त्यागी को प्रदेश महामंत्री, अंकुर त्यागी को तहसील अध्यक्ष, वहीं सरूरपुर निवासी श्रीकांत के सहारनपुर युवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अश्वनी त्यागी को प्रदेश महासचिव, प्रिंस त्यागी को युवा जिला महामंत्री, संजय त्यागी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के दर्जनों किसानों को सदस्य घोषित किया गया।
दीपक त्यागी ने कहा कि भाकियू जनहित किसानों की अपनी यूनियन है, जो निस्वार्थ भाव से किसानों की सेवा करती है और उनके हक व अधिकारों के लिए शासन-प्रशासन से लड़ती है। उन्होंने बताया कि किसानों की निस्वार्थ सेवा के कारण आज उनके संगठन में 3000 से अधिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं, और जल्द यह आंकड़ा 5000, 10,000 और एक दिन 10 लाख तक पहुंचेगा।
दीपक त्यागी ने सभी नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी ओर से ढेरों शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
———
#Breaking_News
BKU Janhit expands in Saharanpur
National President Deepak Tyagi expanded the organization in Saroorpur Gaada and Badagaon, inducting dozens of farmers as members. Pradyumn Tyagi appointed as State General Secretary, Ankur Tyagi as Tehsil President, Dr. Ashwani Tyagi as State Secretary, Prince Tyagi as Youth District General Secretary, and Sanjay Tyagi as District Secretary.
Deepak Tyagi stated that BKU Janhit is dedicated to selfless service of farmers and fights for their rights with the administration. He added that due to the organization’s commitment, over 3,000 workers have joined so far, aiming to reach 5,000, 10,000, and eventually 1 million.

