ब्रेकिंग न्यूज़

कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 घायल

टिहरी गढ़वाल। चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जाजल-फकोट के बीच कांवड़ियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 2-3 लोग अभी भी ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए जेसीबी से ट्रक को सीधा करने का प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि ट्रक ऋषिकेश से चंबा की ओर कांवड़ियों को लेकर आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।

हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई है और मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *