—
BigBreaking
देहरादून से बड़ी खबर
अनुज त्यागी
महेंद्र भट्ट फिर बने उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून में बीजेपी संगठन पर्व के दौरान महेंद्र भट्ट को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।
प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम का ऐलान किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
महेंद्र भट्ट लगातार रिपीट होने वाले उत्तराखंड के पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने।
केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने उनके नाम पर पहले ही मुहर लगा दी थी।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने ही एकमात्र नामांकन किया था।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहे।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से महेंद्र भट्ट का स्वागत किया।

