समाजवादी महिला सभा ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चलाया वृक्षारोपण अभियान
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी महिला सभा द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाकर मनाया गया।

समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वान पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनकी हरियाली व पर्यावरण के प्रति विचारधारा को विस्तार दिया।
समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा देश के पर्यावरण हरियाली पर ध्यान देते रहे है उनकी इसी विचारधारा पर समाजवादी महिला सभा ने वृक्षारोपण अभियान चलाकर उनका जन्मदिन मनाया है।

