इटावा-रिपोर्ट :- सौरभ द्विवेदी

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर दिखा रफ्तार का कहर, स्लीपर बस हुई सड़क हादसे का शिकार दो की मौत 50 घायल

हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में स्लीपर बस 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस सवार ने बालू से लदे ट्रक में मारी टक्कर दो की हुई मौत 50 से ज्यादा घायल।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 103 पर हुआ बडा सड़क हादसा।

बिहार राज्य के दरभंगा से दिल्ली जा रही थी यात्रियों से भरी स्लीपर बस।

स्लीपर बस में यात्रा करने वाले लगभग 60 से 65 यात्री मौजूद थे।

स्लीपर बस में मौजूद सभी घायल यात्रियों को सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

स्लीपर बस के चालक द्वारा बालू लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मारने के कारण बैलेंस बिगड़ गया और बस हाईवे से नीचे खंदी में जा गिरी।

स्लीपर बस चालक द्वारा बैलेंस बिगड़ जाने की कारण बस का नियंत्रण टूट गया और बस 30 फीट नीचे खंदी में जा गिरी।

जिसमें 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी वहीं 50 यात्री घायल हो गये मौके पर भारी पुलिस फोर्स और एंबुलेंस रही मौजूद।

सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है हादसा।

इटावा में हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल देश का नागरिक भी हुआ घायल।

घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक को आ गई थी नींद इस वक्त बस डिवाइडर से टकराई और हाईवे से नीचे खंदी में जा गिरी।

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण बस सड़क हादसा सुबह लगभग 4:00 का बताया जा रहा है।

घायल नेपाल देश का घयाल यात्री

बाइट :- रामगोपाल शर्मा सीओ सैफई

रिपोर्ट :- सौरभ द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed