फिरोजाबाद। शहर में रविवार को दो दिन के बाद मौसम बदला। सुबह पांच बजे आसमान में बादल गरजने लगे। तेज हवा चलने के साथ एक घंटे तक वर्षा हुई। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। सुबह से बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलती रही। नो बजे मौसम साफ होने बाद धूप खिली है।
बुधवार रात तेज आंधी आने और वर्षा होने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी ।इसके बाद दो दिन से सूर्यदेव की तपिस से लोगों का हाल बेहाल था। शनिवार दोपहर में भीषण गर्मी होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। गर्मी से रात तक लोग परेशान रहे।

रात में चली ठंडी हवा, सुबह बरसात

रात में ठंडी हवा चलती रही। उसके बाद सुबह पांच मौसम बदला। तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट होने लगी। इससे छतो और खुले स्थान पर सोने वाले लोगों की नींद खुल गई। एक घंटे तक वर्षा होने से तापमान में कमी आई है। सुबह 9:00 बजे बाद धूप मिलने से लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आंधी आने के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *