11 वर्षीय मासूम छात्र के साथ युवक ने किया कुकर्म, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश जुटी
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में एक दुकानदार द्वारा 11 वर्षीय मासूम छात्र के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है वादी ने थाना चरथावल पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 23 मई 2025 को उसका बेटा, जो कक्षा 8 में पढ़ता है, दोपहर लगभग 12:30 बजे स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही आदित्य पुत्र संजीव, जो एक दुकान चलाता है उसने मासूम को दुकान में बुलाकर शटर बंद कर उसके साथ कुकर्म किया।
बाइट: देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर मुजफ्फरनगर
मामले का संज्ञान लेते हुए चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने तत्काल पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपी आदित्य के खिलाफ मु०अ०सं०-117/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 में मामला दर्ज किया गया है।
मुजफ्फरनगर क्षेत्राधिकारी सदर देववृत वाजपेई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पीड़ित सुरक्षा और न्याय दोनों दिलाया जाएगा, दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी ।

