अयोध्या। विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं। रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में उनके पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *