मोदीपुरम। पत्नी की दोस्ती के बारे में पति को पता चला तो उसने हंगामा कर दिया। महिला ने युवक की दोस्ती को ठुकरा दिया। जिसके बाद युवक ने महिला को दिल्ली दून हाईवे पर पकड़कर पीटा, जिससे महिला घायल हो गई। उसका उपचार कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सैनिक विहार निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो वर्ष पूर्व खाद्य की फैक्ट्री में काम करती थी। इसी फैक्ट्री में कक्केपुर गांव निवासी रविंद्र पुत्र प्रमोद भी काम करता था।
दोनों ड्यूटी के दौरान रोज मिलते। जिससे दोस्ती के बाद दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हो गया। एक दिन दोनों को बात करते हुए महिला के पति ने देख लिया। उसने अपनी पत्नी को समझाया और रविंद्र से दोबारा बात न करने को कहा। महिला ने रविंद्र से बात करने को मना किया तो वह धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला ने खाद फैक्ट्री से काम छोड़ दिया। उसके बाद वह दिल्ली दून हाईवे के रेस्टोरेंट में काम करनी लगी।

नामजद दर्ज हुआ केस
आरोप है कि 21 मई की देर शाम जब महिला काम से अपने घर जा रही थी, तब रेस्टोरेंट से निकलते ही रविंद्र ने उसे पकड़ लिया। कॉल रिसीव न करने का महिला से कारण पूछा। महिला ने बात करने से मना कर दिया, जिसके बाद युवक ने महिला को हाईवे पर पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबे के बीच रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारी और राहगीर मौके पर दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि नामजद केस दर्ज है, जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किया जाएगा।