नारनौंद (हिसार)। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में नए बस स्टैंड के सामने रविवार रात को एक होटल में तीन युवक चिप्स खाने के लिए पहुंचें। फिंगर चिप्स को लेकर आपस में अनबन हो गई।
होटल के कर्मचारी ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से गांव राजपुरा के 24 वर्षीय अंकित पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित दिया।

5 युवकों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

थाना प्रभारी बलवान सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक होटल से सभी युवक फरार हो चुके थे। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने एक नामजद युवक सहित पांच अन्य युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। इस मामले के सभी आरोपित युवक पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

राजपुरा निवासी अमन ने बताया कि उसका भाई अमन अपने दोस्त कपिल व अनूप के साथ किसी काम से रात को नारनौंद गए थे। वह बस स्टैंड के सामने एक होटल में फिंगर चिप्स खाने लगे तो होटल के कारिंदे भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप के साथ उनकी फिंगर चिप्स को लेकर बहस हो गई।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस

तैश में आकर प्रदीप ने तेजधार हथियार से 24 वर्षीय अंकित पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के भाई अमन के बयान पर भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप सहित पांच अन्य युवकों पर केस दर्ज किया है

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक सभी युवक वहां से फरार हो चुके थे। मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपितों के ठिकाने पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *