तीनों बेटियों को समोसा खिलाने ले गया था आरोपी पिता
हरियाणा के भिवानी जिले के बिडौला निवासी पेशे से ड्राइवर विनोद कुमार कनसूचिया की शादी मध्य प्रदेश के दमोह के हटा ब्लाक के मुहरई गांव में हुई थी। विनोद की तीन बेटियां थीं। पत्नी जूली ने बताया कि पांच मई को भाई की शादी थी, इसलिए वह 25 अप्रैल को बच्चों और पति के साथ मायके आई थी।
शराब पीने के चलते पत्नी से होता था विवाद
पांच वर्षीय खुशी की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि विनोद का जूली से विवाद हो गया था, लेकिन जूली हादसे के बाद कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।
मृतक के ससुर पल्लू अहिरवार ने बताया कि दामाद कई दिनों से शराब पीकर परेशान कर रहा था। इसके कारण जूली से उसका विवाद भी होता था। ससुर, जूली और साला कमलेश अहिरवार चारों के शव लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने बताया कि चारों का पोस्टमार्टम किया गया है।

