वाराणसी। सीयूईटी की तरफ से विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष देश भर से 37 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश फार्म भरा था, इसमें साढ़े छह लाख लोगों की पहली पसंद बीएचयू में प्रवेश लेना रहा। वह महामना की बगिया में ही वह पीजी की पढ़ाई करना चाहते हैं।
सीयूईटी में भले ही करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, लेकिन युवाओं के खास रूझान को देखते हुए विवि ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। पीजी बुलेटिन पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें पिछले बुलेटिन की तुलना मेें काेई भी बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ सीटों की संख्या घटाई गई है।
शुल्क संरचना भी पिछले वर्ष की ही है, लेकिन इस बार करीब 367 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सकेगा। इन सीटों की कटौती की गई है, क्योंकि पिछले साल इन सीटों के प्रति छात्रों की रूचि नहीं थी। लगभग 8200 सीटों पर दाखिले के लिए 20 मई को पोर्टल खोला जा सकता है, 10 जून तक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जा सकते हैं।
इस तरह करीब दो माह में प्रवेश को अंतिम रूप देने की कोशिश चल रही है। मंगलवार को ‘समर्थ’ पोर्टल के जिम्मेदार अधिकारियों को विवि प्रशासन की तरफ से संदेश भेजा गया है। 116 विभागों में 137 विषयों के लिए प्रवेश दिया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *