रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों गोकशी की घटनाओं में संलिप्त रहते थे।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार मंगलवार रात एक बजे सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गोकशी के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में निकली। हाइवे पर आश्रम पद्धति इंटर कालेज के पास जंगल में बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाब में गोली चलाई।

पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल

पुलिस की गोली पैर में लगने से तीन बदमाश घायल होकर गिर गए। तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से तमंचे और पशु काटने के उपकरण मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों में गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला गुजर टोला का फ़हमान, मोहल्ला झंडा का इकरार और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर का साजिद है। तीनों को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर तीनों से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *