फिरोजाबाद। दूध के बकाए का विवाद इतना बढ़ गया गया कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडा चला। इसमें 24 लोग घायल हो गए हैं। इनमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला मंगलवार रात 11 बजे थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला कलुआ का है।
दोनों पक्षों से लोग लाठी डंडा, फरसा लेकर आ गए मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों के 24 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर है। विवाद। विवाद गजाधर और सचिन नाम के दो व्यक्तियों के बीच शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के परिवार के लोग आ गए।

गांव में तनाव के हालात

पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि दूध को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *