जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर शहर के सभी संगठन हुए सक्रिय
मुजफ्फरनगर:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए इस्लामी आतंकवाद की घटना के पश्चात से ही पूरे देश में रोष व्याप्त है l जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन एवं पाकिस्तान के पुतले फुके जा रहे हैं l इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर जनपद में भी दो मई को होने वाली जन आक्रोश रैली की सफलता को लेकर मुजफ्फरनगर शहर के सभी संगठन चाहे वह हिंदू संगठन हो धार्मिक संगठन हो सामाजिक संगठन हो या फिर व्यापारिक संगठन हो सभी ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है l इसी के मध्य नजर आज कचहरी में जिला पंचायत कार्यालय में शहर के सभी प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी की एक मीटिंग हुई जिसमें दो मई को आहूत की गई जन आक्रोश रैली की रणनीति बनाई गई l

