मथुरा। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत पर ले जाकर दफना दिया। घर में बहु नहीं दिखाने पर पिता ने बेटे से पूछा तो उसने चुप्पी साध ली। पिता ने थप्पड़ लगाया तो उसने पूरी बात बता दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के शव‌ को खेत से बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।
जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सुखदेवपुर के रहने वाले विजय उर्फ बाबू राजमिस्त्री हैं। दो वर्ष पूर्व एक मकान में तीन से चार दिन काम करने के दौरान उनका एक दिव्यांग युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। राजमिस्त्री विजय दिव्यांग युवती से मिलने लगे और फोन पर बात करने लगे। इसकी जानकारी उनकी पत्नी रेखा को हो गई। इसको लेकर लंबे समय से रोजाना रात को पत्नी से झगड़ा होता था। गुरुवार रात को विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने हत्या कर पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद शव को उठाकर गांव से बाहर एक खेत पर ले गया। वहां गड्ढा खोदकर दफना दिया।
शुक्रवार सुबह चार बजे घर लौट के बाद विजय पशुओं को चारा डालने लगा। सुबह पांच बजे जागे पिता प्रकाश को बहु रेखा घर पर नहीं दिखीं। उन्होंने बेटे विजय से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी पूछने पर भी विजय ने चुप्पी नहीं तोड़ी तो प्रकाश को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने बेटे विजय को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसके बाद विजय ने हत्या का राज खोल दिया।
बहू की हत्या की जानकारी मिलते ही पिता प्रकाश के होश उड़ गए। उन्होंने जमुना पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत पर जाकर महिला के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस में आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *