हापुड़। शराब के नशे में एक युवक शौचालय में चला तो गया, लेकिन फिर चटखनी नहीं खोल पाया। ऐसे में वह दाे घंटे तक शौचालय अंदर ही बंद रहा। शौचालय पर तैनात कर्मचारी ने उसको बाहर निकालने की काफी मशक्कत की।
लगातार आवाज लगाईं, लेकिन नशा ज्यादा होने के कारण उससे दरवाजा नहीं खुला। खड़े होने के प्रयास में वह बार-बार अंदर ही गिर जाता। इस पर पालिका को सूचना दी गई। पालिका की टीम ने दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला। नशा हल्का होने पर उसको घर भेज दिया गया।

कितने बजे की है घटना?

दिल्ली रोड पर गुरुद्वारा तिराहे के पास नगर पालिका का सार्वजनिक शौचालय है। सोमवार दोपहर में करीब तीन बजे एक युवक शौचालय में गया, लेकिन उसके बाद बाहर नहीं निकला। वहां पर तैनात कर्मचारी राजू ने करीब आधा घंटे तक इंतजार किया। उसके बाद आवाज लगाई।

शौचालय के अंदर से आ रही आवाज से कर्मचारी यह समझ गया कि वह नशे में है। वह बार-बार दरवाजा खोलने का आग्रह करता। राजू ने बताया कि अंदर बंद युवक भी दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह खड़ा होने के साथ ही गिर जाता था। कर्मचारी ने उसका नशा हल्का होने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

ऐसे में करीब दो घंटे बाद पालिका में सूचना दी गई। वहां से और कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने गेट का निचला हिस्सा तोड़ा और फिर हाथ डालकर चटखनी खोली। उसके बाद शराब युवक को बाहर निकाला गया।

उसकी पहचान राजीव विहार के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। वह नशे का आदि है। करीब एक घंटे तक कर्मचारियों ने उसको बैठाए रखा। थोड़ा होश आने पर उससे घर का पता पूछा और परिवार के लोगों को सूचना दी। उसके बाद युवक को जाने दिया गया। यह घटना सोमवार को शहर में चर्चा बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *