रामनवमी पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया कन्याओं का पूजन

मुजफ्फरनगर। रामनवमी के पावन पर्व पर खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने अपने सरकारी आवास पर नौ कन्याओं को आमंत्रित कर विधिवत पूजन किया, उनके चरण धोए, तिलक कर आरती उतारी और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किये।

उन्होंने कन्याओं को देवी का प्रतीक मानते हुए उनके चरण स्पर्श किए और कहा कि नवरात्रि का यह पर्व हमें शक्ति की उपासना का संदेश देता है। हमारे यहां कन्याओं को साक्षात दुर्गा का रूप माना जाता है। यह न केवल धार्मिक परंपरा है बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है कि नारी का सम्मान और संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में कन्या पूजन है। आज जब समाज में महिला सशक्तिकरण की बातें हो रही हैं तो ऐसे आयोजनों से एक सकारात्मक संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *