मुजफ्फरनगर। आज पैगाम ऐ इंसानियत के कैंप कार्यालय पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। मेहमानों का स्वागत संगठन के अध्यक्ष हाजी आसिफ राही, दिलशाद पहलवान, इकराम कसार, फैजान अंसारी, जियाउर्रहमान आदि ने किया।

रोजा अफ्तार पार्टी में चरथावल विधायक पंकज मालिक, पूर्व सांसद अमीर आलम खान,भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक नवाज़िश आलम खान, किसान नेता धर्मेंद्र मलिक, शहर क़ाज़ी तनवीर आलम, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, किसान नेता अशोक बालियान, उद्योगपति सुभाष मारियन,सपा नेता माजिद सिद्दीकी, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा नेता प्रमोद त्यागी, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल, फिल्म अभिनेता विकास बालियान, समाजसेवी गौहर सिद्दीकी, असद फारुकी,मुफ्ती जुल्फिकार, भाकियू नेता एवं सभासद शाहिद आलम, अन्नू कुरैशी सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

