मैनपुरी। अयोध्या से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस ने सोमवार को चार्ज संभाल लिया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने उन्हें एसपी ग्रामीण का चार्ज सौंपा है। चार्ज ग्रहण करने पर उन्होंने एसपी कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सोमवार को मैनपुरी पहुंचे नवागत आईपीएस अरुण कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें एसपी ग्रामीण पद पर तैनात किया गया है। अयोध्या से स्थानांतरित होकर आए अरुण कुमार सिंह मूल रूप से हाथरस के रहने वाले वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने एसपी कार्यालय की विभागीय शाखाओं का निरीक्षण कर कर्मियों से कार्य संबंधी जानकारी ली।
प्रत्येक पीड़ित की होगी मदद
इस दौरान अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाने पहुंचने वाले प्रत्येक पीड़ित की प्राथमिकता के आधार पर मदद की जाए। जिससे कि पीड़ित को जिला मुख्यालय तक की दौड़ न लगानी पड़े। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराध को सभी प्रभारी निरीक्षक गंभीरता से लें। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
गांव कंचनपुर का किया भ्रमण
नवागत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार सिंह सोमवार को क्षेत्र के गांव कंचनपुर गोली कांड घटना की जानकारी लेने पहुंचे। साथ ही गांव में पैदल गश्त कर अपराधियों के मकान पर जाकर जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

