खालिस्तानी आतंकी पन्नू से कनेक्शन
सूत्रों का कहना है कि पंजाब से फरार होने के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप का आतंकी लजर मसीह चर्चा में आया था। उसका कनेक्शन खालिस्तानी आतंकी पन्नू से सामने आने के बाद सुरक्षा एजेसियां विशेष रूप से सतर्क हो गई थीं। पन्नू की ओर से महाकुंभ में बदला लिए जाने की धमकी दी गई थी, जिसे देखते हुए यूपी एसटीएफ और एटीएस की टीम लगातार केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में रही।
वाईफाई के जरिए अपने आकाओं से संपर्क करता था आतंकी
यह भी बताया गया है कि आतंकी लजर विदेश में बैठे अपने आका और करीबियों से मोबाइल एप के अलावा वाईफाई के जरिए भी संपर्क करता था। गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने लजर के कब्जे से जो मोबाइल बरामद किया है, उसमें सिमकार्ड नहीं था। इस आधार पर कहा गया है कि वह दिल्ली से कौशांबी आते वक्त श्रद्धालुओं की मदद से ही इंटरनेट कॉल किया था।
खालिस्तानी आतंकी लजर पर मुकदमा, भेजा गया जेल
खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह के खिलाफ कोखराज थाने में मुकदमा लिखा गया है। एसटीएफ के एएसपी लाल प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आतंकी लजर के विरुद्ध सात धाराओं में एफआईआर लिखी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद आतंकी ने दाल-चावल के साथ रोटी खाई। अब उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ किए जाने की तैयारी है। जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी।

