प्रशान्त कुमार मिश्रा/कौशाम्बी 

 

श्री राम कथा में दूसरे दिन पूज्य वेदांती महराज ने राम जन्म का प्रसंग सुनाया

कौशाम्बी। दारानगर स्थित छोटी दरबार में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन को राम जन्म प्रसंग का वाचन किया गया। पुंडरीकक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने महाराज ने कहा कि धर्म के लिए भगवान का अवतार होता है, जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा तब-तब भगवान ने अवतार लिया। राम कथा सुनने से राग, द्वेष, ईर्ष्या और भेदभाव समाप्त हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है।व्यक्ति को हमेशा सत्संग सुनते रहना चाहिए। सत्संग से ही अच्छे चरित्र का निर्माण होता है। राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा है कि पापी भी एक बार राम का नाम लेकर सहजता से सद्गति को प्राप्त कर सकता है। पूज्य वेदांती महाराज ने कहा है कि व्यक्ति के जीवन की व्यथा तो केवल भगवान की कथा से ही मिटती है।श्री राम जन्मोत्सव की कथा को सुनकर पंडाल में श्रद्धालु भक्तों में बड़ा खुशी का माहौल दिखा। वहीं बड़ी दरबार में सीताराम जप कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सवा लाख जप के साथ सवा लाख आहुतियां का भी कार्यक्रम चित्रकूट धाम से पधारे हुए सुदर्शन दास जी महाराज फलाहारी बाबा के सानिध्य में 31 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचारण के साथ चल रहा है, जिसमें नगर क्षेत्र के लोग यजमान बनकर यज्ञशाला में पहुंचकर हवन करते हैं। सुबह से ही कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे तक चलता रहता है।

कथा कार्यक्रम में रामगोपाल तिवारी, राजेश त्रिपाठी , मनीष पाठक,राहुल तिवारी,शशि कमल मिश्र,ललित मिश्रा ,रवि मणि तिवारी ,विमल मिश्र, हरेंद्र मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, रंजन पांडेय सैकड़ो श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर – प्रशान्त कुमार मिश्रा

कौशाम्बी 

9450391390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *