क्या है अनस्टेबलाइज्ड एप्रोच
लैंडिंग के दौरान जब विमान सही ऊंचाई, गति और पथ पर नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में लैंडिंग खतरनाक मानी जाती है। ऐसे में विमान के रनवे से बाहर जाने, हार्ड लैंडिंग या दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। तकनीकी भाषा में इसे अनस्टेबलाइज्ड एप्रोच कहा जाता है। ऐसी परिस्थिति आने पर प्राय: पायलट को गो-अराउंड के निर्देश दिए जाते हैं।
विशेष जांच अभियान में पकड़े गए 1040 यात्री
वहीं सोनभद्र जिले में धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान व मंडल के विभिन्न खंडों में विशेष टिकट जांच अभियान के साथ-साथ चंद्रापुर, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच अभियान में कुल 1040 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे पांच लाख 37 हजार 95 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। उन्हे कड़ी हिदायत भी दी गई।
चेकिंग टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना रहा। ताकि वह टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।