अनुज त्यागी
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने SSI रुड़की को किया लाइन हाजिर, एक दरोगा को किया सस्पेंड
हरिद्वार:दिनांक 26/02/25 को विधायक खानपुर के कैम्प कार्यालय/आवास पर फायरिंग की घटना के उपरांत उक्त द्वारा तत्काल मौके पर न पहुँचने व घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समय से न देने के आरोपों के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुड़की धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर व उपनिरीक्षक राजीव उनियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.
बतातें चले कि खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी बीती 26 जनवरी को विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. हालांकि उसी समय से प्रणव सिंह चैंपियन रोशनाबाद जेल में बंद हैं. कुछ दिन पहले चैंपियन का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनको जेल से जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था।
वही कल शुक्रवार को पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की जमानत खारिज,निचली अदालत से प्रणव चैंपियन को झटका लगा था ACJM कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था,अब सेशल कोर्ट में जमानत पर होगी सुनवाई।।

