कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सदर थाना पुलिस के अंतर्गत गांव में जबरदस्ती घर में घुसकर एक व्यक्ति ने संबंध बनाने से मना करने पर युवती की गर्दन पर चाकू से वार हमला कर घायल कर दिया। स्वजन ने युवती को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

काफी समय से जबरदस्ती संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

पुलिस ने ​शिकायत के आधार पर आरोपित रामफल व उसके पिता फूल सिंह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव का ही रामफल उसकी बहन को पिछले काफी समय से जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

करीब सात माह पहले भी उसके परिवार का आरोपित के परिवार के साथ झगड़ा हो गया था। 16 फरवरी को आरोपित उसकी बहन के घर आया था और धमकी देकर गया था कि अगर उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।

गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में कराया भर्ती

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जब वह अपने घर की छत पर कपड़े सूखा रही थी, तो उसने देखा कि बहन के घर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जब वह सीढ़ियों से नीचे उतरी तो उसे रामफल हाथ में चाकू लिए उसकी बहन के घर से भागता दिखाई दिया।

उसने बहन के घर जा कर देखा तो उसके गला कटा था और खून बह रहा था। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर बहन को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोहतक में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो रोहतक के अमृत कॉलोनी में एक युवक के साथ कहासुनी हो गई और फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की प्रयास किया गया।

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया। घायल शिव ने शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में लकड़ी का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *