देहरादून। शहर की प्रमुख सड़कों पर आएदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ऐसे स्थानों पर वाहनों की अधिकतम गति-सीमा घटाने जा रहा है। इसके साथ ही जिन सड़कों का चौड़ीकरण किया जा चुका है और वहां गति-सीमा काफी कम है, वहां व्यवहारिकता के आधार पर गति-सीमा बढ़ाई जाएगी।

दून शहर में करीब ढाई वर्ष पहले परिवहन विभाग ने वाहनों की गई गति-सीमा निर्धारित की थी, लेकिन उस समय कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य गतिमान था। वर्तमान में जो गति-सीमा तय है, उसमें कई बाईपास व प्रमुख मार्ग ऐसे हैं, जहां कार की अधिकतम गति 30 किमी प्रतिघंटा है। ऐसे में लोग सड़कों के चौड़ीकरण और विकास का समुचित लाभ न मिलने का आरोप लगा रहे।

वैज्ञानिक विधि से अध्ययन कर गति-सीमा जांचने का काम शुरू

वहीं, कुछ ऐसे मार्ग भी हैं जहां गति-सीमा अधिक होने के कारण दुर्घटना बढ़ रही हैं। ऐसे में विभाग ने इस बार सड़कों पर तीन समय वाहनों का दबाव और औसत गति का वैज्ञानिक विधि से अध्ययन कर गति-सीमा जांचने का काम शुरू कर दिया है।

प्रमुख मार्गों पर लगेंगे एसएलवीडी कैमरे

सभी प्रमुख मार्गों पर अब स्पीड लिमिट वायलेशन डिटेक्टर कैमरे भी लगाए जाएंगे। वर्तमान में आशारोड़ी, एफआरआई, एनआईवीएच, नंदा की चौकी और मोहकमपुर में एसएलवीडी कैमरे कार्य कर रहे हैं। चार इंटरसेप्टर वाहन व स्पीड रडार गन से बेलगाम गति वाले चालकों का चालान किया जा रहा है। सार्वजनिक सेवायान में गति-सीमा निर्धारित करने के लिए स्पीड गर्वनर अनिवार्य किया जा चुका है।

आरटीओ ने बताया कि इंटरसेप्टर में स्पीड रडार गन में लगे कैमरे से वाहन पर फोकस किया जाता है। डिवाइस वाहन की फोटो लेकर उसकी गति बताता है व उसी आधार पर ई-चालान किया जाता है। आरटीओ ने बताया कि एसएलवीडी कैमरे में वाहन की गति के साथ फोटो आ जाती है, जिसे साफ्टवेयर में अपलोड करने के बाद चालान घर भेजा जाता है।

बेलगाम गति पर दंड का प्रविधान

  • गूलरघाटी, ऋषिकेश सात मोड क्षेत्र, एसडीआरएफ तिराहा-भानियावाला-थानो रोड, कुल्हाल-डाकपत्थर-बाड़वाला मार्ग।
  • वाहन, तिपहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन।
  • गति-सीमा, 30, 30, 40, 30
  • मार्ग: कुठालगेट-मसूरी, शिमला बाईपास-सिंहनीवाला-सेलाकुई, हरबर्टपुर-धर्मावाला-दर्रारेट, हरबर्टपुर-ढकरानी-ढालीपुर-कुल्हाल, विकासनगर-कालसी मार्ग।
  • वाहन, तिपहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 20, 30, 30, 20
  • मार्ग: दिलाराम बाजार-हाथीबड़कला-अनारवाला-गुच्चुपानी-जोहड़ी-गुनियालगांव-मालसी, मियांवाला-तुनवाला-रायपुर, नत्थुवावाला-रायपुर, घंटाघर-दर्शनलाल चौक-तहसील चौक-प्रिंस चौक, किशननगर चौक-कौलागढ़, नालापानी-आमवाला, आइटी पार्क-ननूरखेड़ा-आमवाला-रायपुर रोड, ऋषिकेश नटराज चौक-त्रिवेणी घाट।
  • वाहन, तिपहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 30, 60, 80, 60
  • मार्ग: छिद्दरवाला-नेपाली फार्म-रायवाला, हर्रावाला-नेपाली फार्म-रायवाला।
  • वाहन, तिपहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 25, 30, 30, 20
  • मार्ग: ऋषिकेश नटराज चौक-भद्रकाली-खारा स्रोत-लक्ष्मणझूला तिराहा, कोयलघाटी से मुनीकिरेती।
  • वाहन, तिपहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 25, 40, 40, 20
  • मार्ग: सेलाकुई-भाऊवाला, सुद्धोवाला-भाऊवाला, भानियावाला-डोईवाला।

देहरादून में पर्वतीय मार्गों पर गति-सीमा

  • वाहन, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 30, 30, 20
  • मार्ग: मसूरी-सुआखोली, मसूरी-कैंपटी फाल-यमुना पुल, त्यूणी-अटाल, लाखामंडल-चकराता-त्यूणी, यमुना पुल-नागथात-चकराता, कालसी-कोटी-इच्छाड़ी-मीनस, मालदेवता-मसूरी मार्ग।
  • वाहन, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 40, 40, 30
  • मार्ग: विकासनगर-यमुना पुल, कालसी-सहिया-चकराता।
  • वाहन, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम/भारी वाहन
  • गति-सीमा, 20, 25, 20
  • मार्ग: सहिया-फडूलानी, त्यूणी-आराकोट-चीवा, कोटी-रजाणू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *