इटावा। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर महिमा ओवरब्रिज पर नोयडा से प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पीछे से ट्रक से टकराई। जिसमें चालक अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी राहतपुर थाना अराव फिरोजाबाद की मौत हो गई।
बस में सवार 24 श्रद्धालुओं में 15 यात्री घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर सैफई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को उपचार हेतु भेजा अस्पताल भेजा।

